हाल में ही कांग्रेस हाईकमान द्वारा हरियाणा में पार्टी के नए अध्यक्ष की ताजपोशी व चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विपक्ष भी अब निशाने साधने लग गया है। हरियाणा तक के साथ हुई खास बातचीत में इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा को हरियाणा में एक अरदली की तलाश थी जोकि उदयभान की ताजपोशी के साथ ही उनकी यह तलाश भी पूरी हो गई है। उन्होंने उदयभान की नियुक्ति पर एक तरह से तंज कसते हुए कहा कि जो नेता ढाई साल पहले हुए विस चुनाव में अपनी ही सीट न बचा पाया हो वह भला कांग्रेस का कैसे तारणहार बन सकता है। उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस को एक तरह से व्यक्ति विशेष की जेबी पार्टी करार दिया और कहा कि पिता पुत्र नामक प्राईवेट फर्म को उन चाटुकारों,कथा वाचकों व महिमा मंडित करने वालों की जरूरत है जोकि उनकी हरछोटी बात को पहाड़ बनाकर पेश करें। #NareshSharma #BhupinderHooda #HaryanaCongress #HAT037 Download Tak App: https://newstak.app.link/fataak ---------- About the channel हरियाणा तक में खबरों की भीड़ नहीं है बल्कि खबरों में गहराई है। आपसे जुड़े हर मुद्दों पर यहां चर्चा की जाती है। यहां आपको हरियाणा की राजनीति से लेकर किसानों, खेल और मनोरंजन के बारे में हर जानकारी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ मिलेगी। (An India Today Group Channel)