पाकिस्तान में बाढ़ ने कितनी भयानक तबाही मचाई है इसे लेकर आपने तमाम खबरें पढ़ी और सुनी होंगी. इससे पाकिस्तान को अरबों रुपये का नुकसान पहुंचा है. हजारों लोग मारे जा चुके हैं. अनगिनत घर बह चुके हैं, नुकसान का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. पर इन सबके बीच एक और हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि पाकिस्तान में "सुपर फ्लड" से करीब 1 करोड़ 60 लाख बच्चे प्रभावित हुए हैं, जिनमें से कम से कम 40 लाख तक को फौरन जीवनरक्षक मेडिकल हेल्प की आवश्यकता है.