पुलिस ने किया सूर्य प्रकाश दुबे हत्याकांड का खुलासा#Aajkibaat24*7#Uppollice

पुलिस ने किया सूर्य प्रकाश दुबे हत्याकांड का खुलासा#Aajkibaat24*7#Uppollice

बीते रविवार पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में हुई युवक सूर्य प्रकाश दुबे की हत्या का एसएसपी शैलेश पांडे ने बुधवार को खुलासा किया। जिसमें हत्या करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का प्रयास जारी है। हत्या का प्रमुख कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों ने चाचा और भतीजे दोनों को निशाना बनाते हुए हमला किया था जिसमें चाचा की मौत हो गई थी और मृतक का भतीजा भी घायल हुआ था। युवक सूर्य प्रकाश की हत्या के लिए नई क्वालिस गाड़ी खरीदी थी । युवक की हत्या करने के बाद हत्यारे हत्या को एक्सीडेंट का रूप देना चाहते थे जिससे पुलिस भ्रमित हो सके । एक्सीडेंट का मंसूबा फेल होते देख आरोपियों ने हथौड़े से मारकर सूर्य प्रकाश की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के साथ हत्या में उपयोग की गई क्वालिस गाड़ी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं ।#Aajkibaat27*7Uppollice#Goodwork