आपकी स्क्रीन पर दिखाई दे रहे अस्पताल में उपचाराधीन घायलों और गांव में भारी पुलिस बल तैनाती की ये तस्वीरें सोहना से सटे मेवात के गांव अट्टा की हैं...जहां बीती रात को गांव के ही दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ..करीब आधे घंटे तक जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर व फरसे से एक दूसरे पर हमला किया गया...हमले में दोनों पक्षों के एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए...और झगड़े में लगी चोटों के कारण दो घायलों की उपचार के दौरान मौत हो गई...वहीं उपचाराधीन कई घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है..और तैनावी माहौल को देखते हुए पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया...यानी कि गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है #Sohna #CrimeNews #PunjabKesariHaryana To Subscribe on Youtube: / punjabkesariharyana Follow us on Twitter : / haryanakesari Like us on FB: / haryanakesari