उत्तराखंड में जोशीमठ के पास भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है, जिसके बाद बदरीनाथ हाइवे पूरी तरह बंद हो गया है. जोशीमठ के पास हेलंग वैली में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए एनटीपीसी की सुरंग बन रही है. दावा किया जा रहा है कि कल घाटी में नीचे किसी निर्माण कार्य के लिए धमाका किया गया, जिसके बाद पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा. इस भयंकर लैंडस्लाइड के बाद बदरीनाथ जाने वाली सड़क पूरी तरह तबाह हो गई है. हजारों गाड़ियां बीच रास्ते में फंस गई हैं. यात्रियों के लिए ना खाने पीने की व्यवस्था है ना रुकने का ठिकाना. रास्ता साफ होने तक बदरीनाथ यात्रा रोक दी गई है. #BadrinathLandslide #BadrinathYatra #Badrinath