#Jammu #Encounter #IndianArmy जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है जबिक दो अन्य घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।