चीन के साथ विवाद के दौरान आप लगातार गलवन घाटी का नाम सुन रहे हैं...कल चीन ने गलवन घाटी पर अपना दावा कर दिया. 1962 के बाद ये पहली बार हुआ है कि चीन ने गलवन घाटी को अपना बताया है, जबकि सच ये है कि ये भारत का हिस्सा है.लेकिन आखिर उस जगह को गलवन घाटी क्यों कहा जाता है...तो आपको बता दें कि इसका नाम एक गाइड गुलाम रसूल गलवन के नाम पर पड़ा...ABP न्यूज संवाददाता जगविंदर पटियाल आज गुलाम रसूल गलवन के पोते से मिले, जिन्होंने चीन के झूठ की सच्चाई दुनिया को बताई.