प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवंबर तक यानी अगले पांच महीने तक करने की घोषणा की है। इससे देशभर के 80 करोड़ लोगों को प्रति यूनिट 5 किलो गेहूं या 5 किलो चावल के साथ एक किलो दाल भी निःशुल्क दी जायेगी। इस योजना से उत्तराखण्ड के लाखों परिवार भी लाभान्वित हो रहे हैं। बागेश्वर जिले में इस योजना के लाभार्थी दरबान सिंह ने बताया कि जुलाई महीने से देश में त्यौहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में प्रधानमंत्री ने हमारी जरुरतों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है। जिसके लिए हम उनके आभारी है।