IRCTC Ticket Booking Update : भारतीय रेलवे (Indian railways) को लेकर लगातार लोगों के मन में सवाल थे आखिर ट्रेन कब चलेगी। अब रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने सूचना दी कि जल्द 200 ट्रेन 1 जून से चलेंगी। ये ट्रेनें रिजर्व होंगी, 1 जून से चलने वाली ये ट्रेनें एसी और नॉन एसी दोनों ही तरह की होंगी, खास बात यह है कि ट्रेन में जनरल बोगी का टिकट भी आरक्षित होगा। जिसकी शुरुआत 21 मई सुबह 10 बजे से हुई। रेलवे मंत्रालय की ओर से ट्वीट ((Ministry of railways twitter)) करके यह पूरी जानकारी दी गई। वहीं रेलमंत्री पीयूष गोयल (Railway Minister Piyush Goyal) ने भी इस बात की पुष्टि की! पर जैसे ही यह टिकट बुकिंग (Train ticket Booking) आज सुबह से शुरू हुई, लोगों को काफी दिक्कत आई। कई यूजरों की शिकायत के बाद आईआरसीटीसी की ओर से सफाई दी गई कि वेबसाइट ठीक से काम कर रही है। अब आप टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं अभी दूसरी पैसेंजर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं चलेगीं, साथ ही जो 200 ट्रेनें चलेंगी, उनमें कोई भी कोच अनरिजर्व नहीं होगा। यानि केवल टिकट की बुकिंग होगी। #IndianRailways #RailwayNews #DainikJagran ********** For more videos visit https://www.jagrantv.com ********** Follow us for Breaking News, Sports Coverage, Entertainment, Bollywood, Tech, Auto & more! Subscribe to Dainik Jagran | Click Here ► http://bit.ly/DainikJagran_YT Download the official Dainik Jagran mobile app: http://bit.ly/2vk63Gn Subscribe now to our network channels: Jagran Josh: http://bit.ly/2vfXoVb iNextLive: http://bit.ly/2ACF6T1 HerZindagi: http://bit.ly/2vyJE7l OnlyMyHealth: http://bit.ly/2n7Rtx7 Mid-Day: http://bit.ly/2KodNLY Follow Us On: Facebook: http://bit.ly/DainikJagran_FB Twitter: http://bit.ly/TweetToDainikjagran Visit our website - https://www.jagran.com