हिस्ट्रोस्कोपी (Hysteroscopy) क्या होती है,कब करते हैं और किससे करने की सलाह देते हैं?

हिस्ट्रोस्कोपी (Hysteroscopy) क्या होती है,कब करते हैं और किससे करने की सलाह देते हैं?

हिस्ट्रोस्कोपी (Hysteroscopy) शब्द दो लैटिन शब्दों से पाया गया है। Hystro यानी यूट्रस (uterus) (गर्भाशय) और Scope यानी देखना, अभ्यास करना या स्टडी करना। तो हिस्ट्रोस्कोपी का मतलब है यूट्रस (गर्भाशय) का detail में स्टडी करना। हिस्ट्रोस्कोपी से महिलाओं के आंतरिक अंगों की जांच एवं इलाज आसानी से किए जा सकते हैं। हिस्ट्रोस्कोपी में एक हिस्ट्रोस्कोप नाम का इंस्ट्रूमेंट (instrument) सर्विकस (cervix) से यूट्रस के अंदर डाला जाता है। इसीलिए इसमें पेट में न कोई चीड़ा होता है और न कोई टांका लगता है। ऑपरेशन के बाद मरीज़ (patient) उसी दिन घर जा सकते हैं और दूसरे दिन से ही अपना रूटीन (routine) काम कर सकती है।