#drugaddict #attacker #motherinjured #broke_the_head #batonattack #accusedsonabsconding खन्ना के गुरु नानक मोहल्ले में रहती एक बुजुर्ग महिला पर उसके ही नशेड़ी बेटे ने हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला को डंडों से पीटते हुए उसका सिर तक फोड़ डाला। लोगों के शोर मचाने पर महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सिविल अस्पताल में दाखिल आशा रानी ने बताया कि उसके पति का काफी समय पहले निधन हो गया था। दो बेटे हैं, बड़ा बेटा शादीशुदा है जबकि छोटा बेटे की अभी शादी नहीं हुई है। छोटा बेटा नशे का आदि है, जो सिविल अस्पताल में नशा छोड़ने की दवा भी खा रहा है। छोटे बेटे हरप्रीत हैप्पी अपनी भाभी से लड़ता रहता था, वह उसे बड़े बेटे को अलग करने का दबाव बना रहा था। लेकिन जब उसने अपने बड़े बेटे को अलग करने से मना कर दिया तो छोटे बेटे ने डंडों के साथ उसको पीटते हुए सिर फोड़ डाला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को उसके ही बेटे ने पीटकर सिर फोड़ा है। युवक अभी घर से फरार है। पुलिस कार्रवाई कर रही है जल्द ही केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.. Samana News Facebook :- www.fb.com/samananewsindia Instagram :- www.instagram.com/samananews Youtube :- / samananews