नियमितीकरण की मांग पर सड़कों पर उतरे अतिथि शिक्षक, भोपाल में जोरदार प्रदर्शन

नियमितीकरण की मांग पर सड़कों पर उतरे अतिथि शिक्षक, भोपाल में जोरदार प्रदर्शन

राजधानी भोपाल में अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे हैं। यह प्रदर्शन शहर के अंबेडकर पार्क में आयोजित किया गया, जहां शाम 5 बजे तक धरना जारी रहने की बात कही गई है। प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, मानदेय में वृद्धि, अनुभव के आधार पर लाभ और सेवा सुरक्षा शामिल हैं। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से वे शिक्षा व्यवस्था को संभाल रहे हैं, लेकिन उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।