Maharashtra में अभी नहीं खुलेंगे धर्मस्थल, Devendra Fadnavis की पत्नी Amrita भी विवाद में कूदीं

Maharashtra में अभी नहीं खुलेंगे धर्मस्थल, Devendra Fadnavis की पत्नी Amrita भी विवाद में कूदीं

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने अपने अभियान ‘बिगिन अगेन’ (Begin Again) के तहत मुंबई में मेट्रो ट्रेनों का संचालन 15 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से करने की अनुमति देने का बुधवार को फैसला किया। यहां जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सरकार ने इसके साथ ही गुरुवार से सभी सरकारी और निजी पुस्तकालयों को फिर से खोलने की भी अनुमति दी जिसके लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। #Maharashtra #UddhavThackrey #GovernorBhagatsinghKoshyari #CMUddhavThackrey #BhagatsinghKoshyari सरकार ने कल से कंटेनमेंट जोन के बाहर उद्योग प्रदर्शनियों को भी इजाजत दी। स्थानीय साप्ताहिक बाजारों को भी कंटेनमेंट जोन के बाहर फिर से खोलने की इजाजत दी जाएगी। इसमें जानवरों के बाजार भी शामिल होंगे। भीड़ कम करने के उद्देश्य से बाजार और दुकानों को कल से रात 9 बजे तक दो अतिरिक्त घंटे खोलने की इजाजत होगी। सरकार ने विभिन्न हवाई अड्डों पर आने वाले घरेलू यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच के बाद अमिट स्याही से मुहर लगाना बंद करने का फैसला किया है। इसी तरह से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच और उन पर मोहर लगाना भी बंद किया जाएगा। Visit our Website : http://hindi.webdunia.com/ Like us on Facebook :   / webduniahindi   Follow us on Twitter :   / webduniahindi   Follow us on Instagram :   / webduniahindi