मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ गठजोड़ किया है...तब से महागठबंधन की मुख्य सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल तिलमिलाई हुई है...और नीतीश को जवाब देने के लिए अब लालू के दोनों बेटों ने मोर्चा संभाल लिया है...लालू के दोनों लाल बिहार में नीतीश की पोल खोल यात्रा निकाल पड़े हैं... विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 'जनादेश अपमान यात्रा' के प्रथम चरण का आरम्भ मोतिहारी में करेंगे। इस यात्रा के लिए तेजस्वी यादव अपने भाई तेजप्रताप यादव के साथ घर से निकल गए हैं। राबड़ी देवी ने तेजस्वी को तिलक लगाकर विदा किया। यात्रा पर निकलते हुए तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला...उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने संघमुक्त भारत की बात कही थी लेकिन वक्त आते ही वो बदल गए और जिनका विरोध करते थे उनकी ही गोद में जा बैठे हैं। नीतीश कुमार रणछोड़ हैं। तेजस्वी ने कहा कि...नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है और बिहार की जनता उनसे इसका बदला लेगी। उन्होंने कहा कि...हम नीतीश कुमार की जन-जन तक जाकर उनके बेवफाई की कहानी सुनाएंगे। आपको बता दें कि...आरजेडी ने 'जनादेश अपमान यात्रा' के पहले चरण में 9 और 10 अगस्त को लालू के दोनों बेटे मोतिहारी में रहेंगे... जहां वह जनादेश अपमान रैली को संबोधित करेंगे....इसके बाद 10 तारीख को दोनों की शिवहर, सीतामढ़ी और मुज़फ़्फ़रपुर में सभाएं होंगी...जहां से दोनों भाई नीतीश की पोल खोल करेंगे. http://dblive.tv/ http://www.deshbandhu.co.in/