महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संकट गहराता ही जा रहा है। समस्या इतनी गंभीर होती दिखाई दे रही है कि लोगों की लापरवाही को देखते हुए खुद सीएम उद्धव ठाकरे को सामने आना पड़ा है। उन्होंने लॉकडाउन को लेकर आखिरी चेतावनी दी है। उद्धव ने होटल और रेस्तरां को अपने परिसरों में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया। साथ ही चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राज्य सरकार को लॉकडाउन जैसे कठोर उपायों को लागू करने के लिए मजबूर नहीं करें। महाराष्ट्र के नागपुर, अकोला और औरंगाबाद समेत कई इलाकों में लॉकडाउन पहले से ही लागू है। कोरोना के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे और लापरवाहियां सामने आती रहीं तो उद्धव सरकार महाराष्ट्र के अन्य जगहों पर भी लॉकडाउन का ऐलान कर सकती है। #CoronavirusIndiaUpdate #Maharashtra #CovidCases लोकमत हिन्दी के यूट्यूब को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें- https://www.youtube.com/LokmatHindi?s... लोकमत हिन्दी के वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें- http://www.lokmatnews.in/ लोकमत हिन्दी को फेसबुक पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें- / lokmatnewshindi लोकमत हिन्दी को ट्विटर पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें- Follow @ / lokmatnewshindi लोकमत हिन्दी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें- Follow @ / lokmatnewshindi