थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा एक शातिर चोर लुटेरे को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये 04 लाख रूपये व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद। जनपद गाजियाबाद में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद महोदय के निर्देशन एंव श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय महोदय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर चतुर्थ महोदय के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना साहिबाबाद की पुलिस टीम द्वारा दिनांक:-01.11.2022 को समय लगभग 20.20 बजे कान्हा काम्पलैक्स के सामने से अभियुक्त इन्द्रजीत पुत्र स्व0 राजू निवासी म0नं0 287 आई ब्लाक तिगरी थाना तिगरी दक्षिणी दिल्ली को मय घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल नं0 DL 7SBS 2525 पल्सर व चोरी गये 04 लाख रूपये सहित गिरफ्तार किया गया। अपराध कारित करने का तरीका: अभि0 तथा उसके पूर्व में गिरफ्तार साथी साहिल तथा अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर दिल्ली एनसीआर व आस पास के राज्यों में तेज रफ्तार बाइको पर चलते हुये लग्जरी कारों में रखे बैग चुरा लेना । घटना व घटना का अनावरण: दिनाँक 28.09.2022 को रामकुमार गुप्ता निवासी राजेन्द्र नगर साहिबाबाद द्वारा एक लिखित तहरीर देकर के साथ दो अज्ञात बाईक सवार लड़को द्वारा उनकी गाड़ी से साढ़े पन्द्रह लाख रूपये से भरा बैग धोखा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना साहिबाबाद पर मु0अ0स0 1578 /2022 धारा 379/420 भादवि0 पंजीकृत कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा तत्काल घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित की गयी थी। जिनके द्वारा सीसीटीवी, सर्विलास, मुखबिरी की मदद से अज्ञात चोरो की पहचान कर ली गयी थी। गिरफ्तार एक साथी पूर्व में इसी घटना के चुराये 07 लाख रूपये के साथ दिल्ली स्पेशल सेल साउथ के द्वारा जेल भेज दिया गया था। कल दिनाँक 01.11.2022 को समय 20.20 बजे कान्हा कॉम्पलैक्स के सामने से मुखबिर की सूचना पर घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल न0 DL 7SBS 2525 व चोरी किये गये 04 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त इन्द्रजीत पुत्र स्व0 राजू निवासी म0नं0 287 आई ब्लाक तिगरी थाना तिगरी दक्षिणी दिल्ली उम्र 32 वर्ष अभियुक्त का अपराधिक इतिहास 1. मु0अ0सं0 1578/2022 धारा 379/420 भा0द0वि0 थाना साहिबाबाद गाजियाबाद 2. मु0अ0स0 468 / 12 धारा 379/411/34 साउथ ईस्ट दिल्ली 3. मु0अ0सं0 0661/15 धारा 392/34 भादवि मयूर विहार दिल्ली 4. मु0अ0सं0 0987/15 धारा 394 भादवि अम्बेडकरनगर दिल्ली 5. मु0अ0सं0 0320/19 धारा 186/353/332/34 भादवि0 क्राइम ब्रांच दिल्ली गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: 1. उ0नि0 सुरेशचन्द शर्मा 2. उ0नि0 सुमित कुमार 3. का0 3359 अविनाश 4. का0 2459 सुनील 5. का0 2339 नसीम बरामदगी का विवरण: 1. चोरी किये गये 04 लाख रूपये सम्बन्धित मु0अ0सं0 1578 /2022 धारा 379/420 भादवि0 2. घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल नं0 DL 7SBS 2525 पल्सर