लखनऊ में मरम्मत के लिए वर्कशॉप पर आई हुई तीन लग्जरी बसों में भीषण आग लग गई

लखनऊ में मरम्मत के लिए वर्कशॉप पर आई हुई तीन लग्जरी बसों में भीषण आग लग गई

#LUCKNOW #AAG बंथरा थाना क्षेत्र के कानपुर हाईवे पर उस वक्त वाहन चालकों में हड़कंप मचा गया जब मरम्मत के लिए वर्कशॉप पर आई हुई तीन लग्जरी बसों में भीषण आग लग गई आग लगने से वर्कशॉप और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला लेकिन आग कैसे लगी इस कारण का अभी पता नहीं चला है आग लगने से एक भीषण और बड़ा हादसा हो सकता था जहां पर यह बसें थी उससे महज कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप भी है... अगर आग और ज्यादा विकराल रूप लेती तो पेट्रोल पंप भी चपेट में आ सकता था लेकिन तीन बसों में अचानक आग लगना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है