राहुल गांधी ने कोरोना संकट को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि कोरोना को लेकर सरकार ने जो आंकड़े पेश किए हैं वो झूठे हैं. राहुल ने कोरोना पीड़ित परिवार का वीडियो भी जारी किया. लेकिन सवाल ये भी है कि आंकड़ों को लेकर राहुल गांधी सच बोल रहे हैं या नहीं और गुजरात सरकार के पास राहुल के आंकड़ों का क्या जवाब है?