पुलिस ने 15 घण्टे के अंदर ज्वैलर्स की दुकान से लूट करने वाले लुटेरे को किया गिरफ्तार।Live India Tv

पुलिस ने 15 घण्टे के अंदर ज्वैलर्स की दुकान से लूट करने वाले लुटेरे को किया गिरफ्तार।Live India Tv

इटावा : पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सर्राफा की दुकान में घुसकर लूट करने वाले 2 लुटेरे को लूटे हुए माल और अवैध असलाह सहित मात्र 15 घण्टों में गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड पर स्थित उज्जवल ज्वैलर्स के मालिक विशुन चौधरी द्वारा 14 जून की शाम को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना दी गयी कि अज्ञात युवकों द्वारा दुकान पर आकर अंगूठी दिखाने को कहा और अंगूठी लेने के बाद जब मेने उनसे रूपयों की मांग की तो अभियुक्त तमंचा दिखाकर मुझे धमकाकर 3 अंगूठी लेकर चले गये। जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा इलैक्ट्राॅनिक और मैनुअल साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए तेजी से लुटेरो की तलाश की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 अभियुक्तों की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही जब पुलिस टीम 22 ख्वाजा रोड पहुंची तो पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख अभियुक्तों द्वारा भागने का प्रयास किया गया तभी कोतवाली पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा और लूटी हुई 03 अंगूठी बरामद हुई। बताते चलें पकड़े गए लुटेरे मैनपुरी जनपद के रहने वाले हैं। मात्र 15 घण्टे में लूट का खुलासा होने पर प्रेसक्लब के अध्यक्ष दिनेश शाक्य और प्रेसक्लब के महामंत्री उज्ज्वल ज्वैलर्स के मालिक के मालिक विशुन चौधरी ने लुटेरो को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 22 हजार रुपए का पुरुष्कार देकर सम्मानित किया। बाईट:- प्रशांत कुमार सिंह,एसपी सिटी इटावा