उस हादसे ने मुझे DSP बनने पर मजबूर कर दिया | UPPCS Inspiration | DSP Ayushi Singh‪@JoshTalksUPSCHindi‬

उस हादसे ने मुझे DSP बनने पर मजबूर कर दिया | UPPCS Inspiration | DSP Ayushi Singh‪@JoshTalksUPSCHindi‬

Josh Family, if you are looking for a UPSC Foundation Course and want Scholarship of upto 60% you can fill out this form: https://upsc.joshtalks.org/6PIFApFQ जोश UPSC Podcast पर हमसे लगातार UPSC के वो Toppers मुख़ातिब हुए जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की कठिन परीक्षा को अपने जोश, रणनीति और सही फ़ैसले से सफ़लतापूर्वक क्लियर किया। इन Toppers ने हमारे साथ ना सिर्फ़ UPSC के सफ़र में आए संघर्षो को साझा किया बल्कि UPSC की परीक्षा को सफ़लतापूर्वक क्लियर करने की क्या रणनीति होनी चाहिए को भी हमारे साथ साझा किया। यूँ तो हर UPSC aspirants की अपनी एक कहानी होती है, जिसमे वो संघर्षों से झूझते नज़र आते है। लेकीन कुछ कहानियां ऐसी होती है जिनको सुनकर हर किसी के मन में जोश भर जाता है। ऐसी ही एक कहानी है उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद ज़िले की रहने वाली आयुषी सिंह जी की, जिन्होंने वर्ष 2022 में UPPCS में 62 वीं रैंक लाकर अपने पिता के सपने को पूरा किया। आयुषी सिंह ने मुरादाबाद के केसीएम स्कूल से हाईस्कूल तक की पढ़ाई की। यहीं से उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद दिल्ली का रुख किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने वर्ष 2019 में स्नातक की परीक्षा पास की। वर्ष 2021 में उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से एमए की पढ़ाई पूरी की। नेट की परीक्षा में बैठी और वहां भी सफलता दर्ज की। आयुषी के पिता योगेंद्र जी राजनीति से जुड़े थे और मुरादाबाद के डिलारी पूर्व ब्लाक प्रमुख थे। राजनीति में होने के कारण ही उन पर कई मुकदमे दर्ज थे। आयुषी जी जब कक्षा 11 में थी उसी समय उनके पिता जी की कोर्ट परिसर में हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद आयुषी जी और उनके परिवार जिसमे उनकी माता जी और एक छोटा भाई थे काफी मानसिक तनाव झेलना पड़ा। आयुषी जी के पिता का सपना था कि उनकी बेटी एक सरकारी अफसर बने। पिता के इस सपने को आयुषी ने पूरा किया, आयुषी बताती है जब उनका रिजल्ट आया तो उन्होंने अपनी माता जी को बस यही कहा था "माँ मैं DSP बन गई, आज पिता जी का सपना पूरा हो गया " . कभी पिता के नाम इस आयुषी जी के परिवार को जाना जाता था, लोगों के बीच में बेहद नकारात्मक रूप से एक पहचान बन गयी थी। लेकिन पिता के बाद लोगों के बीच बनी नकारात्मक पहचान को आयुषी जी ने पूरी तरह बदल दिया। DSP Ayushi Singh was born in Moradabad, UP. Ayushi has secured AIR-62 in UPPSC 2022 Examination. The UPPSC success story of Ayushi has not been easy at all. Her father Yogender Singh was shot in broad daylight in court. His father always wanted to make Ayushi a Government Officer and after his departure, Ayushi Singh fulfilled his dream. In her first attempt, she failed in Prelims. But she never let the dream of becoming a big Government Officer die. She made UPPSC Preparation Strategy and after a lot of hard work, She cracked UPPSC. Today Ayushi Singh will tell us the successful story of becoming DSP through Josh Talks. So definitely watch this Hindi Motivational Video of Josh Talks completely. आज Josh Talks के माध्यम से Ayushi Singh जी हमे सुनाएंगी अपनी DSP बनने की Successful Story. तो जोश Talks की इस Hindi Motivational Video को पूरा ज़रूर देखें. #ayushisingh #uppcsmotivation motivation #JoshTalks #UPSC #iasmotivation #uppcs2022 #upscmotivation motivation #air #JoshTalksHindi #AyushiSinghJoshTalks #HindiMotivationalStory “ज़िंदगी में कुछ बड़ा करना है, तो जोश का होना बहुत ज़रूरी है.” ये न केवल हमारी सोच है, बल्कि हमारा विश्वास है. इसी विश्वास के तहत हम हर उस हिस्से से जुड़ने में कामयाब रहे हैं, जहाँ हमारी कहानियां हमारे बीच से उठी और अपने आप में एक मिसाल बन गई. मिसाल की ऐसी ही बहुत सारी कहानियां हमारे गाँव में भी बसती है. ‘जोश माटी’ के ज़रिये हमारी कोशिश है कि हम गांधी जी के उस हिन्दुस्तान को दुनिया के सामने रखे, जहाँ उन्होंने कहा था कि ‘अगर आप असली भारत को देखना चाहते हैं तो गांव में जाएँ. क्योंकि असली भारत गांव में बसता है.’ जोश माटी के मंच पर हम उसी ग्रामीण भारत की कहानियों को हम तक लाने का प्रयास करेंगे, जो हमारे गाँव में रह कर दूसरे गाँव के लिए मिसाल होंगी. और हां! अगर हमारे पास ऐसे लोगों की कहानियां हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और हिम्मत के दम पर अच्छा मुकाम हासिल किया है. जिससे आज वो हमारे गाँव के लिए एक Role Model बन गए हैं. तो, अभी उनके बारे में लिखकर हमें बतायें [email protected]