#caa #नागरिकता संशोधन कानून #modi #bjp #sankalp_shakti_news #caanews #CAAimplementation #todaynews #breakingnews #amitshah #narendramodi #newsupdate नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए देशभर में कल से लागू हो गया है। नागरिकता कानून में संशोधन का बिल दिसंबर 2019 में ही संसद के दोनों सदनों से पास हो गया था और जनवरी 2020 में राष्ट्रपति ने इसे मंजूरी भी दे दी थी, लेकिन इसके नियम नहीं बन पाने के कारण इसे अमल में लाने में देरी हो रही थी। आमतौर पर कोई भी कानून बनने के बाद 6 महीने के भीतर उसके नियम बनाने होते हैं। जिसके लिए गृह मंत्रालय ने संसद से 9 बार एक्सटेंशन मांगा था। नागरिकता संशोधन बिल पहली बार 2016 में लोकसभा में पेश किया गया था जहाँ से पास होने के बाद बिल राज्यसभा में अटक गया जिसके बाद दिसंबर 2019 में इसे लोकसभा में फिर से पेश किया गया। इस बार ये बिल लोकसभा और राज्यसभा, दोनों जगह से पास हो गया साथ ही राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद 10 जनवरी 2020 से ये कानून बन गया था। नागरिकता संशोधन कानून के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी धर्म से जुड़े शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। कानून के मुताबिक, जो लोग 31 दिसंबर 2014 से पहले आकर भारत में बस गए थे, उन्हें ही नागरिकता दी जाएगी। नागरिकता संशोधन कानून के जरिए मुसलमानों को नागरिकता नहीं दिए जाने पर सरकार का तर्क है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान इस्लामिक देश हैं जहाँ गैर-मुस्लिमों को धर्म के आधार पर प्रताड़ित किया जाता है। इसी कारण गैर-मुस्लिम यहां से भागकर भारत आए हैं। इसलिए इस कानून में गैर-मुस्लिमों को ही नागरिकता देने का प्रावधान है। बताते चलें कि वर्ष 2019 में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने नागरिकता कानून में संशोधन किया था। इसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 से पहले आने वाले छह अल्पसंख्यकों (हिंदू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी) को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया था। नियमों के मुताबिक, नागरिकता देने का अधिकार केंद्र सरकार के हाथों में होगा। योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के भय,भूँख,भ्रष्टाचार से मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में तटस्थता से कार्य करने का सशक्त माध्यम है संकल्प शक्ति न्यूज चैनल। समाज के बीच जातिभेद, छूआछूत,साम्प्रदायिकता एवं धर्म के नाम पर फैले पाखंड के विरोध में संकल्प शक्ति मजबूती के साथ खड़ा है। धर्म,राष्ट्र,संस्कृति,राजनीति तथा देश-विदेश की समसामयिक घटनाक्रमों की तथ्यपरक जानकारियों के लिए संकल्प शक्ति NEWS CHANNEL को अवश्य SUBSCRIBE करें। आप सभी ऊर्जावान-चेतनावान,समृद्धिशाली भारत के निर्माण के लिए संकल्प शक्ति के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े। तभी हम भारत देश को अनीति-अन्याय-अधर्म से मुक्त धर्मवान राष्ट्र के रूप में पुनर्स्थापित करने में सफल हो पायेंगे। जय गुरुवर की।। 🚩 जय माता की।।