विजय ज्वेलर्स में बड़ी चोरी सी सी कैमरे में कैद हुई वारदात दो चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम।

विजय ज्वेलर्स में बड़ी चोरी सी सी कैमरे में कैद हुई वारदात दो चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम।

विजय ज्वेलर्स में बड़ी चोरी सी सी कैमरे में कैद हुई वारदात दो चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम। एंकर- जिला मुख्यालय जांजगीर के मेन रोड स्थित विजय ज्वेलर्स में 8 से 10 लाख रू के सोने के जेवर की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है अगर चोर दुकान का चैनल गेट तोड़ने में कामयाब होते तो यह वारदात बड़ी हो सकती थी। चोरों की कततूत दुकान के गोदाम एरिया में लगे सीसीटीवी सहित दुकान के अंदर लगे कैमरे में कैद हो गई है। चोरों ने दुकान के गोदाम की ओर से चोरी की है उन्होंने डंडे से जेवर निकाला है। इससे पहले चोरों ने 3 कैमरा तोड़ा उसके बाद दुकान तक पहुॅचने वाले दो दरवाजे तोड़े मगर चैनल गेट तोड़ने मे असफल रहे जिसके बाद उन्होंने डंडे के सहारे दुकान के डिस्प्ले में लगे सोने के हार के 4 सेट को काफी मशक्कत से निकाला जिसकी कीमत 8 से 10 लाख रूपये दुकान संचालक ने बताई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दुकान के गोदाम एरिया में दो चोर रात के 10 बजे के करीब घुस चुके थे जिन्होंने रात 12 बजे के बाद वारदात को अंजाम दिया और पीछे के रास्ते से ही निकल कर फरार हो गये। सुबह जब दुकान संचालक दुकान पहुॅचे तब वारदात की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुॅची पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले साथ ही डाग स्कवायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।