Coronavirus Vaccine Update: कोरोनावायरस वैक्सीन अब ज्यादा दूर नहीं, PM Modi ने उठाया ये बड़ा कदम

Coronavirus Vaccine Update: कोरोनावायरस वैक्सीन अब ज्यादा दूर नहीं, PM Modi ने उठाया ये बड़ा कदम

Coronavirus Vaccine Update: कोरोनावायरस वैक्सीन अब ज्यादा दूर नहीं, PM Modi ने उठाया ये बड़ा कदम | COVID-19 पीएम मोदी ने शुक्रवार को भारत की कोरोनावायरस वैक्‍सीन रणनीति की समीक्षा की। यह समीक्षा बैठक ऐसे वक्‍त में हुई है जब ऑक्‍सफर्ड-एस्‍ट्राजेनेका की वैक्‍सीन के इमर्जेंसी अप्रूवल के लिए तैयार होने की बात सामने आ रही है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि 'वैक्‍सीन डिवेलपमेंट, रेगुलेटरी अप्रूवल्‍स और प्रोक्‍योरमेंट्स से जुड़े महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।' एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि वैक्‍सीन की सप्‍लाई चेन को बढ़ाया जा रहा है और नॉन-वैक्‍सीन सप्‍लाई भी तेज की जा रही है। कोरोनावायरस टीकाकरण कार्यक्रम की ट्रेनिंग और इम्‍प्‍लीमेंटेशन के लिए मेडिकल ऐंड नर्सिंग के स्‍टूडेंट्स के अलावा फैकल्‍टी को भी साथ लिया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के अलावा स्‍वास्‍थ्‍य, विदेश, नीति आयोग और कई महत्‍वपूर्ण विभागों के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने वैक्‍सीन के इमर्जेंसी अप्रूवल से लेकर वैक्‍सीन के उत्‍पादन और उसे हासिल करने की प्रक्रिया पर अपडेट ली। जैसे-जैसे फेज 3 ट्रायल्‍स के नतीजे आएंगे, रेगुलेटर्स उनकी जांच कर इस्‍तेमाल को मंजूरी देंगे। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला कह चुके हैं कि जैसे ही उनके यूके पार्टनर एस्‍ट्राजेनेका फेज 3 ट्रायल्‍स के नतीजे जारी करते हैं, वे भारतीय रेगुलेटर के पास इमर्जेंसी अप्रूवल के लिए अप्‍लाई करेंगे। इसका मतलब यह है क‍ि प्राथमिकता सूची में शामिल हेल्‍थ वर्कर्स को जनवरी तक पहला टीका लग सकता है। #Coronavirus #CoronavirusVaccineUpdate #NBT About Channel: खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here:    / navbharattimes   Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Links Facebook:   / navbharattimes   Twitter:   / navbharattimes