इस घोटाले ने उड़ाई नींद सिटी ब्यूटीफुल पर लगा दाग! | Chandigarh Dinbhar News

इस घोटाले ने उड़ाई नींद सिटी ब्यूटीफुल पर लगा दाग! | Chandigarh Dinbhar News

#mcmeeting #parkingmamla #chandigarhdinbhar चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक मंगलवार को हुई जिसमें पार्किंग घोटाले को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और वेल में आकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पार्किंग घोटाले में मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है। 7 करोड़ से अधिक का घोटाला है, जिसकी निष्पक्ष जांच अभी भी नहीं हो रही है। पार्किंग घोटाले को लेकर मेयर अनूप गुप्ता और कमिश्नर अनिंदिता मित्रा ने हाउस के समक्ष अपनी बात रखी। मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि इस घोटाले की जांच जितनी तेजी से हो रही है यह अपने आप में इतिहास है। इस घोटाले में अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जैसे ही इस घोटाले में आरोपियों के तार जोड़ने शुरू हुए उन सभी की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है। इस मामले में कोई भी चाहे कितनी भी राजनीतिक मंशा क्यों ना रखता हो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वही कमिश्नर ने भी कहा कि पार्किंग घोटाले में नगर निगम के किसी भी अफसर की मिलीभगत सामने आई तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। चंंडीगढ़ दिनभर साल 2009 से लगातार प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र है। यह शहर का इकलौता सांध्यकाल (शाम को प्रकाशित होने वाला) समाचार पत्र है। अखबार का उद्देश्य समाचारों के लिए तुरंत जिज्ञासा रखने वाले पाठकों तक पहुंचना और उन्हें टारगेट करना है। हमारी पंचलाइन है आज की खबर आज, कल क्यों? यानी जो शहर में आज हो रहा है, पाठक उसका कल तक इंतजार क्यों करे? हम सुबह की घटना की विस्तृत जानकारी,एक्सक्लूसिव खबर उसी दिन पाठकों तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी हम सक्रियता से देश और दुनयिा की खबरों का प्रचार प्रसार करते हैं।