जांजगीर चांपा, लाला उपाध्याय। जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत आने वाले नवागढ़ क्षेत्र में खाद डिलीवरी करने के नाम पर 1 लाख की ठगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। बता दें कि नवागढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले रुपेश केसरवानी ने 26 जून को नवागढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराया था कि वह अपने रुपेश ट्रेडर्स में बैठा था तभी खाद की डिलवरी करने के लिए उनसे लक्ष्मी द्रिवेदी नामक युवक आया और गौरव अग्रवाल से फोन करा कर एक लाख रुपए एडवांस खाद डिलवरी के लिए मांगा था। जिस पर रुपेश ने उसे नगद 1 लाख रुपए दिया था। उसके द्वारा खाद की डिलवरी नहीं किया जा रहा था और न ही पैसे वापस किया जा रहा था। रुपेश केसरवानी के शिकायत पर नवागढ़ पुलिस ने थाने में 420 का अपराध दर्ज कर लिया था। Follow us: YouTube: / tcp24 Facebook : / thechhattisgarhpost Twitter : / tcp24news Instagram : / tcp24news TCP24 Website: https://thechhattisgarhpost.com/ Pinterest : / tcp24 TCP24 News के साथ क्राइम,राजनीतिक,देश-दुनिया, खेल,एंटरटेनमेंट,स्वास्थ्य,सामाजिक,धार्मिक एवं तमाम बड़ी खबरों के साथ सबसे पहले सबसे तेज़ बने रहने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप पर हमसे जुड़े🙏🏻 https://chat.whatsapp.com/JkicatwtseK...