शारदीय नवरात्रि के शुभ मुहूर्त : कब करें कलश स्थापना इस वर्ष 17 अक्टूबर 2020 से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने जा रही है। नवरात्रि के यह नौ दिन मां दुर्गा की पूजा-उपासना के दिन होते हैं। अनेक श्रद्धालु इन नौ दिनों में अपने घरों में घट-स्थापना कर अखंड ज्योति की स्थापना कर नौ दिनों का उपवास रखते हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में घट स्थापना एवं अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन का शुभ मुहूर्त कब-कब है- वेबदुनिया के ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया के अनुसार नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त इस प्रकार हैं 1. अभिजित मुहूर्त अपराह्न 11:41 मिनट से 12:27 मिनट तक। 2. दिवस मुहूर्त- प्रात: 7:45 मिनट से 9:11 मिनट तक प्रात: 12:00 बजे से 4:30 मिनट तक। 3. सायंकालीन मुहूर्त- सायं 6:00 बजे से 7:30 मिनट तक। 4. रात्रिकालीन मुहूर्त- रात्रि 9:00 बजे से 12:04 मिनट तक। किन लग्नों में करें घट स्थापना- देवी पूजा में शुद्ध मुहूर्त एवं सही व शास्त्रोक्त पूजन विधि का बहुत महत्व है। शास्त्रों में विभिन्न लग्नानुसार घट स्थापना का फल बताया गया है- शुभ लग्न- (1) 1-मेष लग्न - धनलाभ- समय- 6:07 मिनट से 7:44 मिनट तक। (2) 4-कर्क लग्न- सिद्धि- समय-11:57 मिनट से 2:12 मिनट तक। (3) 6-कन्या लग्न- लक्ष्मी प्राप्ति- समय- सुबह 4:29 से 6:44 मिनट तक। (4) 7-तुला लग्न- ऐश्वर्य प्राप्ति- समय- 6:44 मिनट से 9:02 मिनट तक। (5) 8-वृश्चिक लग्न- धनलाभ- समय- 9:02 मिनट से 11:19 मिनट तक। (6) 10-मकर लग्न- पुण्यप्रद- समय-1:24 मिनट तक। 3:09 मिनट तक। (7) 11-कुंभ लग्न- धन-समृद्धि की प्राप्ति- समय- 3:09 मिनट से 4:40 मिनट तक। अशुभ लग्न- (1) 2-वृष लग्न- कष्ट (2) 3-मिथुन लग्न- संतान को कष्ट (3) 5-सिंह लग्न- बुद्धि नाश (4) 9-धनु लग्न- मानभंग (5) 12-मीन लग्न- हानि एवं दुःख की प्राप्ति होती है। #Navratri2020 #Navratri2020october #MaaDurga #नवरात्रि2020 #Ghatsthapna #Ghatsthapnamuhurt #Ghatsthapnatime #Kalashsthapna #WebduniaHindi Visit our Website : https://hindi.webdunia.com/ Like us on Facebook : / webduniahindi Follow us on Twitter : / webduniahindi Follow us on Instagram : / webduniahindi