#SkinTips #FamilyGuru #DrJaiMadaan || Skin Tips || बदलते मौसम में हमारी स्किन काफ़ी रूखी हो जाती है खासकर सर्दियों की शुरुआत में। ऐसे में अपनी स्किन में पर्याप्त मॉइश्चर के लिए हमें उस पर थोड़ा अधिक ध्यान देना होता है। त्वचा अगर रूखी हो जाए तो इससे हमारे व्यक्तित्व पर भी असर पड़ता है। आज हम आपको बदलते मौसम के लिए कुछ स्किन केयर टिप्स बता रहे हैं यानि कुछ घरेलू उपाय – दूध- दूध में स्वस्थ वसा और अमीनो एसिड्स पर्याप्त मात्रा में होता है और इसी वजह से यह एक अच्छे मॉइश्चराइजर का काम करता है। इसके लिए आप कच्चे दूध में रूई का फोहा भिगोकर उसे हल्का निचोड़ दें। फिर उससे अपने चेहरे और बाकी त्वचा को अच्छे से साफ करें, थोड़ी देर बाद उसे धो लें। दूध की जगह आप दूध के पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच दूध के पाउडर में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच शहद मिले लें। उसे अच्छे से फेंटकर मिश्रण बना लें और अपनी रुखी त्वचा पर लगाएं। जब मिश्रण पूरी तरह सूख जाएं तो उसे धो लें। हफ्ते में ऐसा दो बार करें। This is a family based show which basically keeps its focus on providing spiritual solutions and home made remedies in to people's daily life related problems and also entertain people with daily soaps. Connect with us on Social platform at: Facebook: / indianewsfamilyguru Instagram: / indianewsfamilyguru Subscribe to our You Tube channel: / @familyguru777