#Cannabis #marijuana #SummglerArrested #Arrested #NoidaPolice #UPpolice #UPcrime #CimeAlert #CrimeNews #CrimePetrol #BusinessmanMurder #MurderMystery #MurderCase #DelhiMurder #DoubleMurder #CrimePetrol #CrimeTak #CrimeStory #CrimeNews #DelhiCrime गाजियाबाद। गाजियाबाद में धर पकड़ अभियान के तहत थाना विजय नगर पुलिस ने सवेरी पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा तस्कर संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से वेंटो कार में 85 किलो गांजा बरामद किया है। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल के मुताबिक विजय नगर पुलिस ने संजय कुमार के पास से 85 किलो गांजा बरामद किया है। वही संजय का साथी संतोष मौके से फरार हो गया है। संजय बिहार के दरभंगा का निवासी है और अपने साथी संतोष के साथ ओडिशा से गांजा लाकर एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई किया करता है। संजय पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। विजयनगर पुलिस संजय के साथी संतोष की तलाश कर रही है और साथ ही जानकारी निकाल रही है की यह लोग किसके माध्यम से सामान लाते थे। पुलिस ये भी पता कर रही है कि तस्कर एनसीआर में कहां और किसको गांजे की सप्लाई किया करते थे और कौन लोग इनकी गैंग में शामिल है।