#NEWSININDIAUP #gaganvihari फिरोजाबाद जिले में शाम को शुरू हुई बारिश ने कहर बरपाया ....... अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक मासूम और ग्रामीण की मौत हो गई ...... कई लोग घायल हुए ..... शिकोहाबाद के बंशी नगर में पुराना मकान भरभराकर गिर गया....... हादसे में सात साल के बालक की मौत हो गई, .........जबकि पुलिसकर्मी समेत सात लोग घायल हुए ....... जसराना तहसील क्षेत्र के गांव नगला गवे में दीवार गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई ...... फरिहा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते .........कन्या प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि स्कूल बंद था,........... अन्यथा हादसा हो सकता था......... . टूंडला क्षेत्र के गांव नगला सदा में भी दीवार गिरने से बुजुर्ग समेत दो घायल हो गए.........शिकोहाबाद के बंशी नगर में सुनील का पुराना मकान धराशायी हो गया......... जिसके मलबे में परिवार के लोग दब गए.......... सुनील के छह वर्षीय पुत्र शिवम की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।