स्वदेशी शंखनाद सभा का आयोजन निकाली रैली | 15 वीं राष्ट्रीय सभा | Swadeshi Jagran Munch | Swadeshi Really स्वदेशी जागरण मंच की 15 वीं राष्ट्रीय सभा में आए कार्यकर्ता ग्वालियर की सड़कों पर निकालेंगे महेन्द्र शर्मा, रिपोर्टर ग्वालियर संभाग, पुष्पांजली टुडे ग्वालियर। स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय सभा में आए हुए सभी कार्यकर्ता ग्वालियर की सड़कों पर रैली के रूप में संदेश यात्रा निकाली फूल बाग़ चौराहे से शुरू होकर लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक प्रशिक्षण संस्थान ग्वालियर तक पहुची। रैली यात्रा में कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने प्रांत के हिसाब अपने पहनावा के वेशभूषा में रहे। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक प्रशिक्षण संस्थान के सभागार मैं आज स्वदेशी शंखनाद सभा का आयोजन किया जाएगा आयोजन में स्वावलंबी भारत अभियान का शंखनाद आम जनों के बीच किया जाएगा । इस सभा में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी भाग लेंगे।