एक सितंबर से लागू हुए भारी जुर्माने वाले नए ट्रैफिक नियम, कटेगा 10 हजार रुपये तक का चालान

एक सितंबर से लागू हुए भारी जुर्माने वाले नए ट्रैफिक नियम, कटेगा 10 हजार रुपये तक का चालान

एक सितंबर से लागू हुए भारी जुर्माने वाले नए ट्रैफिक नियम, कटेगा 10 हजार रुपये तक का चालान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले अब सावधान हो जाएं। वजह है नया मोटर वाहन संशोधन विधेयक 01 सितंबर से लागू हो गया है। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट में शराब पीकर ड्राइविंग करने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं इमजेंसी वाहनों जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पीसीआर का रास्ता रोकना भारी पड़ सकता है। ऐसा करने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना ठोका जा सकता है।