Aaj Ka Panchang 4 March 2020 पंचांग l आज का पंचांग 4 मार्च 2020 हमारे यू-ट्यूब चैनल ग्रह-गोचर में आपका स्वागत है. चलिए सबसे पहले जानते हैं आज का पंचांग काशी, भारत दिनांक-4 मार्च 2020 दिन- बुधवार शक संवत- 1941 विक्रम संवत- 2076 फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी ( दिन 8 बजकर 24 मिनट ) तदुपरि दशमी नक्षत्र-आर्द्रा (प्रातः6 बजकर 29 मिनट) तदुपरि पुनर्वसु ( रात 6बजकर 9 मिनट) तदुपरि पुष्य सूर्योदय-6 बजकर 12 मिनट सूर्यास्त- 5 बजकर 48 मिनट आज दिन 3 बजकर 18 मिनट तक मृत्युबाण है. मृत्युबाण में विवाह के दौरान सुमंगली यानी सिंदूर दान नहीं होता है. आज सूर्य दिन में 3 बजकर 17 मिनट पर पू.भा. नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. आज लट्ठमार होली है. कृष्णप्रिया राधा के जन्म स्थान बरसाना की लट्ठमार होली भारत के सबसे रंगीन पर्व होली मनाने के अपने अनूठे तरीके के लिए विश्वप्रसिद्ध है.ये होली फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है. इस दिन नंदगाँव के ग्वाल बाल होली खेलने के लिए राधा रानी के गाँव बरसाने जाते हैं . इन पुरुषों को होरियारे कहा जाता है. बरसाना की लट्ठमार होली के अगले दिन यानी फाल्गुन शुक्ला दशमी के दिन बरसाना के हुरियार नंदगांव की हुरियारिनों से होली खेलने उनके यहां पहुंचते हैं. तब नंदभवन में होली की खूब धूम मचती है. आज बुधवार है और बुधवार के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए. बुधवार को घर से निकलने से पहले धनिया खाना चाहिए. ये था आज का पंचांग. अपना राशिफल जानने के लिए देखते रहिए हमारा यू-ट्यूब चैनल ग्रह-गोचर.