सरकार ने 20 रुपये का सिक्का जारी करने की घोषणा की है, जो 12 किनारे वाले बहुभुज आकार वाला होगा। इसका बाहरी व्यास 27 मिलीमीटर होगा और वजन 8.54 ग्राम होगा। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई है। नए सिक्के में बाहरी रिंग पर 65 फीसदी हिस्सा तांबा, 15 फीसदी हिस्सा जिंक और 20 फीसदी निकेल होगा और आंतरिक रिंग में 75 फीसदी हिस्सा तांबा, 20 फीसदी जिंक और 5 फीसदी निकेल होगा। सिक्के के सामने वाले हिस्से पर अशोक स्तंभ का निशान अंकित होगा और नीचे 'सत्यमेव जयते लिखा होगा।' बाएं हिस्से में 'भारत' और दाएं हिस्से में 'INDIA' अंकित होगा। Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here: / navbharattimes Social Media Links Facebook: / navbharattimes Twitter: / navbharattimes Google+ : https://plus.google.com/+navbharattimes