#Pmmodi #Rajapateriya #Livehindustan मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व विधायक राजा पटेरिया (Raja Pateriya) के बयान पर बवाल मच गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को लेकर विवादित बयान देते हुए हत्या (Murder) की बात की है. पटेरिया के बयान का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो कहते सुनाई दे रहे हैं कि संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या (PM Modi Murder) के लिए तैयार रहो.