जय दुर्गे दुर्गा भवानी (गढ़वाली दुर्गा स्तुति) स्वर-अनुष्का सुमन

जय दुर्गे दुर्गा भवानी (गढ़वाली दुर्गा स्तुति) स्वर-अनुष्का सुमन

नमस्कार साथियों मैं हूं अवधेश कुमार सुमन motivational speaker anchor professional guitarist singer धार्मिक कर्मकांड पूजा हवन आदि सर्व मंगल मांगले शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्ए त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।। 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 हमारी यह प्रस्तुति जगत माता भवानी की स्तुति के नाम समर्पित है। जिसमें सुर दिया है अनुष्का सुमन -श्रीमद्भागवत महापुराण भविष्य कथा प्रवक्ता ने। और भगवान शिव के डमरू में थाप दिया है अवधेश कुमार ने। और साथ में सहयोग दिया है हमारे पूरे परिवार ने। हम अपनी संस्कृति को खोना नहीं चाहते। हम चाहे कितनी भी उन्नति कर लें, लेकिन हमें यह कदापि नहीं भूलना चाहिए कि,हम चाहे किसी भी संस्कृति से संबंध रखते हैं,हमें उसे हर समय जागृत करने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि सभी की अपनी अपनी संस्कृति होती है। इसलिए सभी का फर्ज बनता है, कि अपनी आने वाली भावी पीढ़ी को अपने दादा परदादा की संस्कृति व सभ्यता से रूबरू किया जाए। जिससे हमारी संस्कृति कभी धूमिल ना हो। और इसके अस्तित्व को बचाया जा सके। जगत माता भवानी की यह प्रस्तुति गढ़वाली बोली से ओतप्रोत है। आशा करते हैं आपको अवश्य पसंद आएगी। जगत माता भवानी सभी का कल्याण करें यह प्रस्तुति आपकी सेवा में सादर प्रेषित। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया 🙏🙏🙏🙏 धन्यवाद