भागलपुर के बरारी श्मशान घाट से मानवता को शर्मसार कर देने वाला तस्वीर लगातार सामने आ रहा है, जहां एक और वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में लोग अपनों को खोते जा रहे हैं ,वहीं दूसरी ओर श्मशान घाट पर डोम राजा की मनमानी उनकी परेशानियों को बढ़ाते जा रहा है , जिला प्रशासन के द्वारा कोविड-19 के शव को अंतिम संस्कार को लेकर कई निर्देश भी जारी किए गए हैं, पर भागलपुर के श्मशान घाट पर निगरानी के अभाव में इसका पालन नहीं हो रहा है , जिस तरह कोविड-19 के शव को स्थानीय डोम राजा के द्वारा एंबुलेंस से खींच कर निकाला जाता है, और खींचने के दौरान मानवता को शर्मसार करते देखा जा सकता है , साथ ही डोम राजा के द्वारा अंतिम संस्कार करने को लेकर प्रत्येक शव के परिजनों से 50000 हजार रुपए की मांग की जाती है, शव को जलाने के लिए कुछ आगे पीछे रेट तय होने के बाद ही डोम राजा उसका अंतिम संस्कार किया करते हैं, कोरोना काल में अपनों ने तो मुंह मोड़ ही लिया है पर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पर डोम राजा के द्वारा भी लोगों का शोषण किया जा रहा है , जबकि जिला प्रशासन के द्वारा कई बार कार्यवाही की बात कही गई, पर डोम राजा पर इसका कोई असर नहीं दिखता पड रहा है ,हद तो तब हो जाती है जब कोविड- संक्रमित के शव को अंतिम संस्कार के लेकर श्मशान घाट पर ले जाने के लिए जब चचरी की जरूरत पड़ती है तो राजा के द्वारा चचरी के एवज में 500 रुपए की मांग की जाती है , पुनः अंतिम संस्कार के बाद उसी चचरी से दूसरे शव को अंतिम संस्कार कराने के लिए ले जाया जाता है, एक ही चचरी से पॉजिटिव ओर नेगेटिव सभी तरह के शव को ढोया जा रहा है, जो संक्रमण बढ़ाने वाला साबित हो सकता है, भागलपुर के श्मशान घाट से यह तस्वीर मानवता को शर्मसार करने वाली है, जरूरत है जिला प्रशासन के द्वारा इस पर ठोस पहल करने की.... रिपोर्ट –संतोष राज, भागलपुर