उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है पुलिस मुठभेड़ 25-25हज़ार रुपये के तीन इनामी बदमाश घायल हुए । इन तीनों बदमाशों के ऊपर अपहरण कर फिरौती मांगे जाने का आरोप है । फिलहाल घायल इन तीनों बदमाशों व एक महिला सहित कुल 5 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इसमें दो बदमाश निजामाबाद थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल हुए है तो वही एक बदमाश रौनापार थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ । पुलिस ने अपहृत युवक को भी सकुशल बरामद कर लिया है । पुलिस ने इस मामले में कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी की है । पुलिस ने अपहरण की घटना में प्रयुक्त कर असलहा व कारतूस भी बरामद किया है । पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में थाना अध्यक्ष निजामाबाद सच्चिदानंद यादव व थाना अध्यक्ष रौनापार संजय कुमार सिंह व उनकी पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया है । आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि निजामाबाद थाना के चकिया हुसेनाबाद में हुए अपहरण मामले में आरोपी तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि निजामाबाद पुलिस ने आज अल सुबह करीब 3 बजे थाना क्षेत्र के असनी पुलिया के पास से अभियुक्त शिवम यादव पुत्र लालघर यादव निवासी महुलाडाढी थाना रौनापार, रामआशिष पुत्र बुद्धिराम निवासी सिवान, कुडवा थाना रौनापार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीसरे अभियुक्त मु0 फैसल पुत्र अबुल वैस निवासी कजराकोल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को आज सुबह करीब 8.15 बजे थाना रौनापार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के परसिया मठिया के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ है, पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि बीते रविवार को निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसेनाबाद गांव से बिलरियागंज के नसीरपुर गांव निवासी युवक तैय्यब का दिन दहाड़े अपहरण का मामला सामने आया था। घटनाक्रम के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गुलवां निवासी सन्नों पत्नी हफीज़ अपने मायके चकिया हुसेनाबाद जाने के लिए नसीरपुर के अलीशेर पुत्र जौवाद से नसीरपुर के ही तैयब पुत्र झिनकू की इनोवा कार बुक कराई थी। रविवार की दोपहर तैयब दोनों को लेकर अशरफ जमा पुत्र स्व० फारूक के घर चकिया पहुंचा। सन्नो और अलीशेर गाड़ी से उतर कर घर के अंदर चले गए । जबकि तैयब गाड़ी में ही बैठा रहा । इसी दौरान चार पांच की संख्या में आए कार सवार बदमाश तैयब को गाड़ी से खींचकर अपनी कार में भर कर उठा ले गए। कुछ देर बाद अलीशेर घर से बाहर निकल कर आया तो साथ आए तैयब के गायब होने की बात कहकर शोर मचाने लगा । परिजनों ने आरोप लगाया था कि अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 25 लाख की फिरौती की मांग की l इसी क्रम में पुलिस के छानबीन में पता चला के तीनों अभियुक्त भागने की फिराक में है पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थान पर घेरेबंदी की जिसमें मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाश घायल हुए पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और अपरित युवा के तैयब को सकुशल बरामद कर लिया तीनों को मुठभेड़ करके घायल कर दिया जिनका इलाज स्थानीय जिला अस्पताल में चल रहा है । इस अपहरण कांड में घटना के दिन से ही सहनाज उर्फ सन्नो पत्नी अब्दुल हाफिज निवासिनी गुलवा गौरी थाना बिलरियागंज वअलिशेर पुत्र जब्बार निवासी नसिरपुर थाना बिलरियागंज। कि शनलिप्तता पाई गई । इस मामले में केवल एक आरोपी फरार चल रहा है जिसको पुलिस की तलाश जारी है बाकी बातें आप सुनिए पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल से