कोसीकला मथुरा जी न्यूज इंडिया संवाददाता सुनील अनंत चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, चालक हुआ फरार एंकर वरिस्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद की पुलिस अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उसी अभियान के क्रम में थाना कोसीकला की कोटवन चौकी पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर पंजाब मार्का की अवैध अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक की चेकिंग करने के दौरान पुलिस को पता चला कि ट्रक में 550 पेटी इंपीरियल ब्लू एवं नम्बर 1 की अबैध शराब भरी हुई है। जिन्हें तस्करी करने ओर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से पंजाब से बिहार ले जा रहे थे। पुलिस की चेकिंग को देख ट्रक चालक शराब से भरे ट्रक को फरार हो गया। ट्रक के आगे पीछे फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस के अनुसार शराब तस्कर फर्जी नम्बर प्लेटों पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए इस्तेमाल करते है। ट्रक के अंदर से दो फर्जी प्लेटें भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि ट्रक में भरी अवैध शराब की कीमत 55 लाख रुपये है। जिसे जब्त कर लिया गया है। वही ट्रक मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस बारे में सीओ गौरव त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। बाइट