Chhath Puja और Diwali से पहले Indian Railways चलाएगा ये Extra Special Trains छठ और दिवाली से पहले बड़ी संख्या में लोग देश के कोने-कोने से अपने शहर को लौटते हैं। खासकर बिहार जाने वालों की संख्या काफी होती है, जिसके कारण हर साल रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाती है। वर्तमान में सारी ट्रेनें स्पेशल ही हैं। ऐसे में दिवाली से पहले 6 नवंबर को रेलवे ने एक दिन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जो लोग दिल्ली में रहते हैं और बिहार के रहने वाले हैं, उनके लिए दिवाली से पहले रेलवे ने एक दिन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 6 नवंबर को दिल्ली से रवाना होगी और सात नवंबर को दरभंगा पहुंचेगी। यह ट्रेन सिर्फ एक दिन चलेगी। इस ट्रेन का नाम नई दिल्ली- दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल है। गाड़ी संख्या 04456, नई दिल्ली- दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 6 नवंबर को शाम 8.30 बजे खुलेगी और अगले दिन यानी 7 नवंबर को शाम को 6.15 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन बीच सफर में मोरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सितामढ़ी होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। #ChhathPuja #IndianRailways #NBT About Channel: खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here: / navbharattimes Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Links Facebook: / navbharattimes Twitter: / navbharattimes