#OPSingh #UttarPradeshPolice #AyodhyaVerdict अयोध्या फैसले को लेकर डीजीपी मुख्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर ‘बाज’ जैसी नजर रखी गई। ‘ऑपरेशन ईगल’ के नाम हुई इस विशेष निगरानी के चलते अफवाह फैलाने के मामले में कई लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जिलों में भी नजर रखी गई। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटे में लगभग 3,712 सोशल मीडिया पोस्टों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें से कई को रिपोर्ट कर हटवाया गया। पहली की गई ‘साइबर पेट्रोलिंग’ के तहत ट्विटर, फेसबुक और यू-ट्यूब पर निगरानी रखी गई। सबसे अधिक ट्विटर पर 2426 पोस्ट, फेसबुक 865 पोस्ट और यू-ट्यूब के 69 वीडियो व प्रोफाइल के खिलाफ रिपोर्ट की गई। Our Official YouTube Page: / ntipockettv Stay Updated! 🔔 Our Official Website http://www.ntipockettv.com/ Like us on Facebook / ntipockettv Follow us on Twitter / ntipockettv For Quick update click on WhatsApp Link below https://wa.me/917011783045