51 किलो अवैध गांजा जप्त , पुलिस द्वारा 8 लाख के अवैध मादक पदार्थ की सबसे बड़ी कार्यवाही ।

51 किलो अवैध गांजा जप्त , पुलिस द्वारा 8 लाख के अवैध मादक पदार्थ की सबसे बड़ी कार्यवाही ।

पुलिस कप्तान मनीष कुमार अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्द्धमान के द्वारा टीम गठित कर थाना सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण चड़ोकर के नेतृत्व में 50 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया । जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है । पुलिस के द्वारा इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस कप्तान के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सिल्वर रंग की बोलेरो गाड़ी जिसमें गांजा रखा हुआ है । उक्त सूचना पर तीन टीमें गठित कर टिमरनी से हरदा के बीच पुलिस द्वारा पीछा करते हुए बोलेरो गाड़ी को रोका गया । जिसने दोनों से पूछताछ कर उनका नाम सुनील प्रजापति उम्र 22 साल निवासी फुटरा थाना जावर जिला सीहोर तथा गोविंद मालवीय उम्र 37 साल निवासी चौबारा थाना पीपलरवां जिला देवास का होना बताया । दोनों आरोपी रिश्तेदारों के कार्यक्रम से अपने घर देवास जाना बता रहे थे । पुलिस के द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर गाड़ी केंद्र की छत का रेगजीन हटाकर देखा गया तो दो सटर वाले गेट मिले शटर जिसमें पीले रंग की थैलियां थी उनमें बड़ी संख्या में अवैध गांजा होना पाया गया ।