आजमगढ़ के अतरौलिया में लगातार चोरी से लोगों ने दहशत , पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम...

आजमगढ़ के अतरौलिया में लगातार चोरी से लोगों ने दहशत , पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम...

#azamgarhtodaynews #azamgarh bignews #azamgarh topnews #azamgarhkikhabar #aajkiazamgarhkikhabar आयरन स्टोर की दुकान से हुई चोरी ,कैश के साथ दो मोटर हुए चोरी ,चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी। बता दे कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के छितौनी चौराहे पर अतरौलिया ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव के भाई अजय सिंह यादव की अजय आयरन स्टोर के नाम से दुकान है। शनिवार की शाम को रोज के भांति अजय अपनी दुकान बंद कर के अपने घर ख़िरीडीहा चले गए। सुबह जब आकर के दुकान खोले तो दुकान में गल्ला बिखरा हुआ था,तथा अन्य सामान देखकर उनके होश उड़ गए, स्थिति को भापते देर नहीं लगी की दुकान में चोरी हुआ है।जब वह अपने कैश काउंटर में अपना गल्ला खंगाले तो उसमे रखी ₹70 हज़ार नगदी के गायब तथा दुकान के अंदर से दो मोटर जिसकी कीमत लगभग 15000 भी चोरों द्वारा उठा ले गए।, चोरी की घटना सुनकर लोगो मे काफी आक्रोश है, चोरों की हरकत सीसी कैमरा में कैद हुई, जहां पर छत के रास्ते से चोर दुकान में घुसे थे। इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना अध्यक्ष रूद्र भान पांडे घटनास्थल पर पहुंचकर दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किए तो सीसीटीवी फुटेज में चोरों की हरकत पूरी तरह रिकॉर्ड है जिसके आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई। दुकान के मालिक अजय सिंह यादव द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गयी है। आइए सुनाते हैं कि दुकानदार अजय यादव ने क्या कुछ कहा।