बिहार के वैशाली जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां बाइक सवार हथियारों से लैस आठ अपराधियों ने दिनदहाड़े मुथुटफाइनेंस से 55 किलो सोना लूट लिया। लूटे गए सोने की कीमत 23 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मुथुट फाइनेंस के कर्मियों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मौके पर प्रभारी एसपी मृत्युंजय कुमार, एसडीपीओ राघव दयाल सहित भारी पुलिस बल मौजूद हैं। एसपी ने दावा किया है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और स्पेशल टीम उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है।