इंदौर : महाराष्ट्र के चोर गिरफ्तार...

इंदौर : महाराष्ट्र के चोर गिरफ्तार...

इन्दौर की राउ थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के शातिर चोर गिरोह को गिरफ्तार की पुलिस के अनुसार आरोपी मूलनिवासी तमिलनाडु के रहने वाले है । जो महाराष्ट्र के नंदूबार में रहकर इंदौर में आकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों द्वारा पहले महू थाना क्षेत्र में लूट, और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया। वहीं उसके बाद राऊ थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। वारदात करने के बाद आरोपी फरार होने ही वाले थे, जिसके पहले पुलिस ने सजगता से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी सौम्या जैन के अनुसार आरोपी महाराष्ट्र में वर्तमान में रह रहे थे और वहीं से बस से इंदौर आए थे, यहां पर राहगीरों से लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आरोपी बैंक जाने वाले राहगीरों को निशाना बनाते थे, जिन से मोटी रकम हासिल हो सके।