पीएम आवास योजना में जिओ टेक के नाम पर वसूली कर रहा फर्जी कर्मी धराया!+ एक खबर और भी,देखे लगातार,

पीएम आवास योजना में जिओ टेक के नाम पर वसूली कर रहा फर्जी कर्मी धराया!+ एक खबर और भी,देखे लगातार,

पीएम आवास योजना में जिओ टेक के नाम पर वसूली कर रहा फर्जी कर्मी धराया! ग्रामीणों ने लगाया वसूली करने का आरोप* जनपद भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के गिराई गांव में जियो टैग के नाम पर कई महिलाओं से वसूली कर रहे फर्जीकर्मी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं मौके पर पहुची चौकी पुलिस उसे हिरासत में ले कर मामले की पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि रविवार को दिन मे गिराई गांव निवासी अनीता पत्नी हरिश्चंद्र, संजना पत्नी राम जी ,गीता देवी पत्नी रमाकांत के घर जहांगीराबाद गांव निवासी महेश यादव नामक युवक पहुंचा और महिलाओं से खुद को डूडा कर्मचारी बतायाl प्रधानमंत्री आवास की फोटो खींचकर जियो टैग करने के नाम पर प्रत्येक लाभार्थी से एक हजार रुपए गूगल पे करने की बात की l उसका हाव भाव देख आशंका होने पर महिलाओं ने क्षेत्र के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओ को मामले की सूचना दे दीlमौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओ ने ग्रामीणों के सहयोग से जियो टैग करने पहुंचे फर्जी कर्मी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। डूडा जेई शाबिर अली ने बताया पकड़ा गया व्यक्ति उनके विभाग से सम्बद्ध नही है।