"सुधांशु पांडे की असल पहचान: सुपरमॉडल से एक्टर तक की दिलचस्प यात्रा

"सुधांशु पांडे की असल पहचान: सुपरमॉडल से एक्टर तक की दिलचस्प यात्रा

Hashtags: #SudhanshuPandey #AnupamaActor #SupermodelToActor #BollywoodJourney #DepressionStory #Kahani #BandOfBoys #Mahakal #Gorakhpur #FamousActor #BollywoodStar #SuccessStory एक्टर सुधांशु पांडे को यह जेनरेशन टीवी शो अनुपमा की वजह से जानती होगी। कुछ लोगों ने उन्हें रजनीकांत की फिल्म 2.0 में भी देखा होगा। हालांकि, सुधांशु की असल पहचान इससे नहीं है। 90 के दशक में जब मॉडल्स का दौर हुआ करता था, तब सुधांशु पांडे इंडस्ट्री के चुनिंदा सुपरमॉडल्स में से एक थे। जॉन अब्राहम जैसे बड़े एक्टर भी इनके जूनियर थे। ऐश्वर्या राय बच्चन भी इनके लुक की तारीफ करती थीं। सुधांशु पांडे का जन्म बदायूं में हुआ, लेकिन घर गोरखपुर में था। पढ़ाई बरेली में हुई। रौब ऐसा कि स्कूल में गन लेकर चलते थे। सुधांशु की कदकाठी इन्हें दूसरों से अलग बनाती थी। 18 साल की उम्र में मॉडलिंग करने लगे। फिर अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 420 में पैरलल लीड रोल मिला। फेमस बैंड ग्रुप ‘बैंड ऑफ बॉयज’ का भी हिस्सा थे। लड़कियां इनकी दीवानी थीं। इन्हें स्टेज पर देख अंडरगारमेंट तक फेंक देती थीं। सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी खुद के ऊपर ज्यादा प्रेशर लिया। डिप्रेशन में आ गए। उज्जैन में महाकाल की शरण में गए। अब सुधांशु पांडे की सफलता की कहानी, उनकी जुबानी गोरखपुर में 30 कमरों की हवेली थी मेरा जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था। हालांकि घर गोरखपुर में बना था। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरे पिताजी रेलवे में थे। उनका ट्रांसफर होता रहता था। घर में सिर्फ चार लोग थे, माता-पिता, मैं और मेरा एक भाई। गोरखपुर में 30 कमरों का घर था, या यूं कहें तो हवेली थी। आसपास बहुत