दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में करीब एक अरब लोग हो सकते हैं, अगर कमज़ोर देशों को तत्काल मदद नहीं दी गई. यह चेतावनी एक मददगार समूह ने जारी है. इंटरनेशनल रेस्क्यू कमिटी (आईआरसी) ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के वैश्विक असर को रोकने के लिए आर्थिक और मानवीय सहायता की ज़रूरत है. आईआरसी ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान और सीरिया जैसे युद्ध से तबाह हुए देशों को तत्काल फंडिंग की ज़रूरत है और इसके लिए समय बेहद कम है वरना संक्रमण से तबाही बढ़ेगी. जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के 30 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और इंपीरियल कॉलेज लंदन के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई आईआरसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 50 करोड़ से एक अरब के बीच हो सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि संक्रमण की वजह से संघर्ष प्रभावित और अस्थिर देशों करीब 30 लाख लोगों की जान जाने की भी आशंका है. #CoronaVirus #Covid19 #Lockdown Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : • Corona Virus ने दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त ... कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/internation... ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- / @bbchindi बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक- / bbcnewshindi ट्विटर- / bbchindi इंस्टाग्राम- / bbchindi बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...