लॉकडाउन में एक महिला को खाना खिलाने के बहाने एंबुलेंस में दिनदहाड़े गैंगरेप का मामला सामने आया है. यह वारदात जयपुर के झालाना रोड की बताई जा रही है. महिला ने खुद इसकी शिकायत पुलिस से की. इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपी एंबुलेंस ड्राइवर और उसके दोस्त को जयपुर-आगरा हाईवे पर कानोता से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है.