हो-ची-मिन्ह के विषय में संक्षिप्त में लिखें, Ho-chi-Minh me vishay mein sanchipat mein likhe, Answer:- जन्म = 19 मई 1890 जन्म स्थान= मध्य वियतनाम के एक गाँव में शिक्षा= मास्को और पेरिस में मूल नाम =न्गूयेन सिन्ह कुंग अन्य नाम =न्गूयेन थाट थान्ह, न्गूयेन आई क्वोक वृत्ति=बच्चों को पढ़ाना,1911 में फ्रांसीसी जहाज पर नौकरी भ्रमण=थाईलैंड, चीन, फ्रांस, अमेरिका ,इंग्लैंड 1941 में वियतनाम लौटे, नाम बदले= 1943 में अपना नाम बदलकर हो-ची- मिन्ह(पथ दर्शक) रखा मृत्यु= 3 सितंबर 1969 ईस्वी में हनोई वियतनाम में वियतनाम स्वतंत्र हुआ = 2 सितम्बर 1945ई० वियतनाम के प्रथम राष्ट्रपति = हो ची मिन्ह दल का गठन =1925 में वियतनामी क्रांतिकारी दल का गठन, 1930 में वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी (वियतनाम कांग सान देंग)का गठन 1917 में न्यूगन आई क्वोक (हो-ची_मिन्ह) नामक एक वियतनामी छात्र ने पेरिस में ही साम्यवादियों का एक गुट बनाया। बाद में हो ची मिन्ह शिक्षा प्राप्त करने मास्को गया और साम्यवाद से प्रेरित होकर 1925 में वियतनाम में क्रांतिकारी दल का गठन किया साथ ही कार्यकर्ताओं के सैनिक प्रशिक्षण की भी व्यवस्था कर ली। अंततः 1930 में वियतनाम के बिखरे राष्ट्रवादी गुटों को एकजुट कर वियतनाम कांग सान देंग अर्थात वियतनाम कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की जो पूर्णता उग्र विचारों पर चलने वाली पार्टी थी। हो ची मिन्ह के नेतृत्व में देश भर के कार्यकर्ताओं ने 'वियतमिन्ह'( वियतनाम स्वतंत्रता लीग) की स्थापना कर पीड़ित किसानों, आतंकित व्यापारियों,बुद्धिजीवियों सभी को शामिल कर छापामार युद्ध नीति का अवलंबन किया । वियतनाम के राष्ट्रवादीयों ने हो ची मिन्ह के नेतृत्व में लोकतंत्र गणराज्य सरकार की स्थापना 2 सितंबर 1945 ईस्वी को करते हुए वियतनाम की स्वतंत्रता की घोषणा कर दी और इस सरकार का प्रधान हो ची मिन्ह को बनाया। हो ची मिन्ह विश्व में मार्क्स, एंगेल्स, लेनिन,स्टालिन के साम्यवादी परंपरा की एशियाई कड़ी माने जाने वाले विचारक हैं। वे वियतनाम के प्रथम राष्ट्रपति थे। उनका कथन था "वियतनामी मुक्ति संग्राम विश्व मुक्ति संग्राम का ही एक हिस्सा है और मेरी जिंदगी विश्व क्रांति के लिए समर्पित है।" #हो_ची_मिन्ह_के_विषय_में_संक्षिप्त_में_लिखें, #Ho_Chi_Minh_ke_Vishay_mein_sanchipat_mein_likhen, #Ho_Chi_Minh_kon_tha, #Ho_chi_Minh, #Ncert_history_10th_class, #Hind_chin_mein_rashtrawadi_andolan, #chapter_3, #Vvi_subjective_question_answer_2022, #bihar_board2022, #social_science_10th_class, #objective_questoin2022, #SSTPCLASSES, #10th_history, #Samajik_Vigyan, #class10th_Itihas,