पाॅश काॅलोनी सैटेलाइट टाउनशिप में युवक ने पुराने विवाद में एक महिला की गले पर दरांता मारकर हत्या कर दी। महिला बेटे के सैलून में खड़ी थी, तभी यह घटना हुई। वह खुद भी ब्यूटीपार्लर संचालित करती थी। आरोपी को कुछ समय पहले महिला ने आर्म्स एक्ट के केस में बंद करवाया था। इसी का बदला लेने आया था। भागते आरोपी को रहवासियों ने पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने उसे बचाया। हालांकि आरोपी का कहना है उसके महिला से प्रेम संबंध थे, महिला के बाद में बात बंद करने से नाराज था। एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि 48 वर्षीय उषा राठौर रात 8 बजे टाउनशिप में बेटे के सैलून में खड़ी थीं, तभी आरोपी रोहित तराटकर (28) ने पीछे से दरांते से वार कर दिया। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। इधर, बेटा राहुल और अन्य लोग महिला को अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। inn news, hindi me samachar, aaj ke samachar, mp news live, mp news today, Indore news, murder in indore, live murder footage, live murder video, prem sambandh, love relation, murder in love relation Official website - innnews.in #BreakingNews #HindiNews